फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First flight carrying Indian nationals who were evacuated from Sudan lands in Delhi See PM Modi Message Update

Sudan: सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा; केंद्रीय मंत्री ने लोगों को दिया PM का खास संदेश

Wed, 26 Apr 2023 11:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 11:11 PM IST
सार

मिशन 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत निकासी को सऊदी अरब के शहर जेद्दा से संचालित कर रहा है। यहां से लोगों को भारत लाया जा रहा है। भारत ने जेद्दा में एक सुविधा बनाई है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
First flight carrying Indian nationals who were evacuated from Sudan lands in Delhi See PM Modi Message Update
Operation Kaveri - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही पहली उड़ान दिल्ली पहुंच गई है। इससे सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वतन वापस लाया गया है। इससे पहले मुरलीधरन ने नागरिक विमान के अंदर यात्रियों के एक वीडियो के साथ ट्वीट किया कि जेद्दाह हवाईअड्डे पर 360 भारतीयों को नई दिल्ली जाने वाली उड़ान से विदा करते हुए खुशी हो रही है। वे जल्द ही मातृभूमि पहुंचेंगे और अपने परिवारों से मिलेंगे। विदेश राज्य मंत्री के वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास संदेश भी था।

विज्ञापन

 



वीडियो में विदेश राज्य मंत्री यह कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने हर भारतीय को वापस लाने का संकल्प लिया है। भारतीय नागरिक ने कहा कि हम मोदी जी के प्रति अपना आभार व्यक्त नहीं कर सकते। हमारे पास शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, भारत ने सूडान से कम से कम 534 भारतीय नागरिकों को निकाल लिया है। कोशिश की जा रही है कि सेना और अर्धसैनिक बल के बीच 72 घंटे के संघर्ष विराम के समाप्त होने से पहले संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से अपने और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जाए। भारतीय वायु सेना के दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान बुधवार को पोर्ट सूडान से 256 भारतीयों को जेद्दा लाए थे। इससे एक दिन पहले भारतीय नौसेना के एक जहाज ने उस देश से 278 नागरिकों को निकाला था। 
 



आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीयों की कुल संख्या 534 हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक, पहले सी-130जे विमान से 121 यात्रियों को जेद्दा लाया गया, जबकि दूसरे विमान से 135 यात्रियों को निकाला गया। उन्होंने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा है।

 



मिशन 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत निकासी को सऊदी अरब के शहर जेद्दा से संचालित कर रहा है। यहां से लोगों को भारत लाया जा रहा है। भारत ने जेद्दा में एक सुविधा बनाई है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन पर नजर बनाए हुए हैं।  278 भारतीयों के पहले जत्थे को मंगलवार को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा से पोर्ट सूडान से निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Sudan: सूडान में फंसे भारतीयों की निकासी के लिए ऑपरेशन कावेरी, इसका नाम यही क्यों, पहले ऐसे कितने अभियान चले?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed