{"_id":"5a67295c4f1c1b7c268b5f15","slug":"first-ever-women-fighter-pilots-gear-up-for-solo-mig-21-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना की महिला पायलट: भारत की बहादुर बेटियां अब आसमान में भरेंगी हिम्मत की उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वायु सेना की महिला पायलट: भारत की बहादुर बेटियां अब आसमान में भरेंगी हिम्मत की उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
fighter plane pilot
जल्द ही आप भारत की बेटियों को आसमान में लड़ाकू विमान उड़ाते देखेंगे। देश में पहली बार वायु सेना की महिला पायलट अवनि चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह अकेले ही सुपरसॉनिक फाइटर जेट उड़ाएंगी।
विज्ञापन
अवनि चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह ने पहले ही इतिहास अपने नाम दर्ज कर लिया है। तीनों भारतीय वायु सेना की लड़ाकू विमान उड़ाने वालीं पहली महिला पायलट हैं। तीनों ही एयरफोर्स की कठिन प्रशिक्षण ट्रेनिंग पूरा कर चुकी हैं। तीनों जल्द ही युद्धक विमान पायलट मिग-21 बाइसन्स जेट उड़ाएंगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अब तक तीनों ने सोलो सोर्टिज जैसे पायलट्स पीसी-7, किरन और हॉक जेट ही उड़ाया है। ऐसे विमानों को उड़ाना गुरिल्ला ट्रेनिंग के दौरान काफी आसान समझा जाता है। अब अवनि और भावना मिग-21 जैसे युद्धक बड़े लड़ाकू विमानों को उड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कालीकुंडा एयरबेस पर तैनात मोहाना को अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल वह हॉक एडवांस्ड जेट उड़ाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। उनको भी जल्द ही ऑपरेशनल स्कवॉडरन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन