फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first batch of three women pilots of Indian Navy ready for maritime reconnaissance mission on Dornier aircraft

समुद्री अभियानों को अंजाम देने के लिए तैयार नौसेना की तीन महिला पायलटों का पहला बैच

Thu, 22 Oct 2020 04:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 22 Oct 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
first batch of three women pilots of Indian Navy ready for maritime reconnaissance mission on Dornier aircraft
लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप और लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : एएनआई

भारतीय नौसेना ने अपने इतिहास की किताब में एक और पन्ना जोड़ते हुए पहली बार तीन महिला पायलटों का एक बैच तैयार किया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि ये पायलट डॉर्नियर एयरक्राफ्ट से समुद्री टोही अभियानों को अंजाम देंगी। इस बैच में लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप और लेफ्टिनेंट शिवांगी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि तीनों महिला पायलट 27वें डॉर्नियर ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग (डीओएफटी) कोर्स में भाग लेने वाले छह पायलटों में शामिल थीं। इन्होंने गुरुवार को आईएनएस गरुड़ पर आयोजित पासिंग आउट कार्यक्रम में पूरी तरह से परिचालन वाले समुद्री टोही पायलट (एमआर पायलट) के तौर पर स्नातक डिग्री प्राप्त की। 
विज्ञापन

 

दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल एंटोनी जॉर्ज इस पासिंग आउट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। रियर एडमिरल जॉर्ज ने इन पायलटों को अवार्ड दिए जो अब सभी ऑपरेशनल मिशन के लिए डॉर्नियर एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए पूरी तरह से योग्य हो गई हैं।



तीनों पायलटों में लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा नई दिल्ली के मालवीय नगर से हैं। लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप उत्तर प्रदेश के तिलहर से हैं और लेफ्टिनेंट शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। इन्होंने आंशिक रूप से वायुसेना के साथ और डीओएफटी कोर्स से पहले आंशिक रूप से नौसेना के साथ उड़ान प्रशिक्षण लिया था।  

प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से लेफ्टिनेंट शिवांगी ने सबसे पहले (दो दिसंबर 2019 को) नौसेना पायलट के लिए अहर्ता पूरी की थी। इसके 15 दिन बाद बाकी दोनों अधिकारी भी पायलट बन गई थीं। इसके बाद इनका एक बैच बनाया गया और 27वें डीओएफटी कोर्स में शामिल छह पायलटों में इन्हें शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed