{"_id":"620b13fb9ba46212276f6690","slug":"first-batch-of-corbevax-will-be-handed-over-know-everything-about-the-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corbevax Vaccine : कोर्बिवैक्स की पहली खेप सौंपी जाएगी, जानिए टीके के बारे में सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corbevax Vaccine : कोर्बिवैक्स की पहली खेप सौंपी जाएगी, जानिए टीके के बारे में सब कुछ
Tue, 15 Feb 2022 08:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:16 AM IST
सार
बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बिवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी।
विज्ञापन
बायोलॉजिकल ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा। अभी 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन
बॉयोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए विकसित इस कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है। इनकी खरीदी का आर्डर अगस्त 2021 में दिया गया था।बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बिवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी।
विज्ञापन
हैदराबाद की कंपनी बॉयोलॉजिकल ई को इन टीकों की खरीदी के लिए सरकार ने पिछले साल 1500 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया था। एक दिन पहले ही भारतीय दवा नियंत्रक (DGCI) ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोर्बिवैक्स टीके के आपात इस्तेमाल की इजाजत दी है। उम्मीद है कि DGCI इसे अंतिम मंजूरी भी जल्द दे देगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को एएनआई को बताया कि कोर्बेवैक्स का मूल्य संभवत: 145 रुपये रहेगा। इसमें कर शामिल नहीं है।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में डीजीसीआई ने वयस्कों के लिए कोर्बिवैक्स के सीमित आपात इस्तेमाल की इजाजत दी थी, लेकिन इस टीके को अभी मौजूदा टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। टीके की खेप मिलने के बाद 12 से 18 साल तक के बच्चों को यह वैक्सीन लगाने का फैसला कर सकती है।
आरबीडी प्रोटीन आधारित वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन भारत की पहली आरबीडी प्रोटीन आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। यह भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन के बाद दूसरी वैक्सीन है, जिसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगाया जाएगा।
क्या है कोर्बिवैक्स टीके की खासियत?
कोर्बिवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बेवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है।