फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First batch of Agniveers completes 24-week military training in Secunderabad and Ramgarh

Agniveers: अग्निवीरों के पहले बैच की हुई पासिंग आउट परेड, 24 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद देश सेवा के लिए तैयार

Sun, 18 Jun 2023 01:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 01:54 AM IST
सार

ब्रिगेडियर अजीत देशपांडे ने कहा, पहले बैच के अग्निवीरों को 24 सप्ताह तक प्रशिक्षित किया गया। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मिशन है। 

विज्ञापन
First batch of Agniveers completes 24-week military training in Secunderabad and Ramgarh
passing out parade of 1st batch of Agniveers - फोटो : social media

विस्तार

सिकंदराबाद के एओसी सेंटर में शनिवार को अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड हुई। 24 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा होने पर अग्निवीरों के पहले बैच के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था।  
विज्ञापन


ब्रिगेडियर अजीत देशपांडे ने कहा, पहले बैच के अग्निवीरों को 24 सप्ताह तक प्रशिक्षित किया गया। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मिशन है। आर्मी ऑर्डनेंस कोर सेंटर पर यह कहते हुए गर्व महसूस करते हैं कि पिछले 24 हफ्तों में हमने अग्निवीरों को प्रशिक्षित किया है। बेहतरीन से बेहतरीन ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का यह बैच चमत्कार करेगा और देश को गौरव और प्रसिद्धि दिलाएगा। उन्होंने कहा कि यह बैच जहां भी जाएगा वहां चमत्कार करेंगे।  
विज्ञापन


24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 19 अग्निवीर बने सेना के अभिन्न अंग
24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद देश सेवा के लिए तैयार 19 अग्निवीर थल सेना के अभिन्न अंग बन गए। पासिंग आउट में अग्निवीरों ने देश की आन, बान और शान की रक्षा करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को लैंसडौन के नायक भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी ने अग्निवीरों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स का वीरता से भरा हुआ इतिहास रहा है। देश की सेवा में गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने अपने प्रांणों की बाजी लगाई है। उन्होंने अग्निवीरों से गढ़वाल राइफल्स की वीर गाथा को आगे भी जारी रखने के लिए देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए अपने कर्तव्य का भली भांति निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने अग्निवीरों के परिजनों को भी बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed