फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First accident on Atal Setu as Car Collided with divider Navi Mumbai

Atal Setu Accident: मुंबई के अटल सेतु पर पहला हादसा, डिवाइडर से कटराकर कई बार पलटी खाई कार, देखें वीडियो

Mon, 22 Jan 2024 03:17 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 22 Jan 2024 03:17 AM IST
सार

भारत के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज अटल सेतु पर पहले हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें बेकाबू कार डिवाइडर से टकारने बाद कई बार पलटी खाती हुई दिख रही है।

विज्ञापन
First accident on Atal Setu as Car Collided with divider Navi Mumbai
First accident on Atal Setu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में नवनिर्मित समुद्री पुल अटल सेतु पर पहली दुर्घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर कई बार पलटी खाई। गनीमत की बात रही है कि इस दौरान कोई अन्य वाहन नहीं टकराया और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें बेकाबू कार डिवाइडर से टकारते हुए दिख रही है। इसके बाद कार कई पलटी खाती है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें पांच से 11 साल की उम्र के दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी सुरक्षित हैं। न्हावा शेवा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल रंग की मारुति कार नवी मुंबई से मुंबई की ओर जा रही थी, इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि कार चला रही महिला ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बेकाबू होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि कार पलटने के बाद कुछ दूरी तक रोड पर घसीटती रही और फिर सीधी स्थिति में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार की छत और आगे के शीशे को नुकसान पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed