{"_id":"5ccaae70bdec22071a3878c4","slug":"firing-on-central-security-forces-in-howrah-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: हावड़ा में केंद्रीय सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, एक जवान की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: हावड़ा में केंद्रीय सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, एक जवान की मौत
Thu, 02 May 2019 03:08 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 02 May 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Breaking
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चुनाव के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षाबलों पर एक व्यक्ति ने गोलीबारी की है। इस दौरान जहां एक जवान की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना हावड़ा के ज्योतिर्मय गर्ल्स स्कूल में बने कैंप में हुई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीकांत बर्मन नाम के व्यक्ति ने दो इंसास राइफल से करीब 13 राउंड फायर किए।
इस दौरान असम राइफल्स के एएसआई भोलानाथ दास की मौत हो गई, जबकि दो जवान रंतुमोनी और अनिल राजबंग्शी जख्मी हुए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए इस समय बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमला करन वाला शख्स जवानों में से एक था या कोई बाहरी व्यक्ति। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...