फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   firing between suspected Kuki terrorists and Manipur Police know all updates in hindi

मणिपुर: संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस में भीषण फायरिंग; गोलीबारी के बीच कई बम धमाके

Mon, 08 Jan 2024 03:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 08 Jan 2024 03:05 AM IST
सार

साल के पहले दिन मणिपुर बड़ी हिंसा हुई थी। इसके बाद दो जनवरी को मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच तेग्नोपॉल जिले में ही भीषण फायरिंग हुई थी, जिसमें मणिपुर पुलिस कमांडो के चार और बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था।

विज्ञापन
firing between suspected Kuki terrorists and Manipur Police know all updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में एक बार फिर संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच भारी गोलीबारी की खबर है। गोलीबारी के दौरान बम धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। एक बम बीएसएफ के बंकर के खिड़की से टकराया, लेकिन इसमें विस्फोट नहीं हुआ। जानकारी के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत की खबर नहीं थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7.30 बजे मणिपुर के तेग्नोपॉल जिले के मोरेह कस्बे के पास कनान वेंग सामान्य क्षेत्र में संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी हुई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 200 से 300 राउंड छोटे हथियारों और लगभग 30-35 बम विस्फोटों की आवाजें सुनाईं दी। गोलीबारी रात करीब 9.30 बजे  बंद हुई। गौरतलब है कि तदर्थ एम एंड सी-1 के तहत बीएसएफ से लगभग 200 मीटर दूर है, जिसे ईस्टर्न शाइन स्कूल, मोरेह, तेंग्नोपॉल जिले में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान टीपीएस ने भी करीब 21 राउंड फायरिंग की। जब गोलीबारी हो रही थी तभी एक बम बीएसएफ बैरक की खिड़की से टकराया लेकिन विस्फोट नहीं हुआ। इसके बाद टीपीएस को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल के पहले दिन मणिपुर बड़ी हिंसा हुई थी। इसके बाद दो जनवरी को मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच तेग्नोपॉल जिले में ही भीषण फायरिंग हुई थी, जिसमें मणिपुर पुलिस कमांडो के चार और बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। सीमा पार कुकी की जातीय समानता एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि उन्हें म्यांमार की ओर से नैतिक और सैन्य समर्थन मिल रहा है। इसमें हथियार, गोला-बारूद और यहां तक की कैडर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed