फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Firing at several places in Manipur two dead, five injured including army jawan

Manipur Violence: मणिपुर में कई जगह गोलीबारी, दो लोगों की मौत, सेना के जवान सहित पांच घायल

Tue, 13 Feb 2024 11:11 PM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Feb 2024 11:11 PM IST
सार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में गोलीबारी हुई।  

विज्ञापन
Firing at several places in Manipur two dead, five injured including army jawan
Manipur Police - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में पिछले साल मई से हिंसा जारी है। मंगलवार को राज्य के कांगपोकपी, इंफाल पूर्व और पश्चिम जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर मैतेई सशस्त्र बदमाशों और कुकी सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो सशस्त्र बदमाश की मौत हो गई। वहीं, एक स्वयंसेवक की भी जान चली गई है। जबकि, सुरक्षाबल के एक अधिकारी सहित पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे इंफाल पूर्व जिले और कांगपोकपी जिले के सीमावर्ती इलाकों ट्विचिन, फैमोल, सिमोल गांव (कुकी गांव) और थम्नापोकपी गांव (मैतेई गांव) के सामान्य क्षेत्र में गोलीबारी हुई। दोपहर करीब तीन बजे सिमोल गांव पर तैनात 20 जाट रेजिमेंट ने मोर्टार गोले दागकर हस्तक्षेप किया। इस बीच यिंगांगपोकपी पुलिस स्टेशन की मणिपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके हस्तक्षेप किया। गोलीबारी करीब चार बजे बंद हुई। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी में 20 जाट रेजिमेंट के एक अधिकारी को चोटें आई हैं। इसके बाद सुरक्षाबल नोंगाडा इलाके में आ गए और वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शांतिपुर गांव में कुकी और मैतेई सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी
वहीं, कांगपोकपी जिले के बुंगपी क्षेत्र के साईबोल गांव में दोपहर लगभग एक बजे मैतेई सशस्त्र बदमाशों और कुकी सशस्त्र बदमाशों के बीच भारी गोलीबारी हुई। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इसी तरह से शाम को करीब 4:45 बजे कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के सीमावर्ती क्षेत्र शांतिपुर गांव में कुकी सशस्त्र बदमाशों और मैतेई सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर है कि गोलीबारी की घटना के बाद सेना ने नोंगरेल ब्रिज पर वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इसी तरह से शाम को इंफाल पश्चिम जिले के लमसांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कदांगबंद गांव के सामान्य क्षेत्र में कुकी सशस्त्र बदमाशों और मैतेई सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed