फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhidham Puri Express Train Catches Fire in Pantry Car At Nandurbar Station Maharashtra, 20803 Train Running Status News in Hindi

Gandhidham Puri Express Fire: गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Sat, 29 Jan 2022 11:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jan 2022 11:55 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। करीब 12:10 मिनट पर रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ का आवागमन बहाल कर दिया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Gandhidham Puri Express Train Catches Fire in Pantry Car At Nandurbar Station Maharashtra, 20803 Train Running Status News in Hindi
आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी व लोग - फोटो : ANI

विस्तार

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में शनिवार को बड़ी दुर्घटना होने से बची। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में सुबह करीब 10:30 बजे आग लग गई। पैंट्री में जैसे ही धुंआ दिखाई दिया, यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कई यात्री तो चलती गाड़ी से नीचे कूद गए। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगने की जानकारी हुई, ट्रेन महाराष्ट्र के नंदुरबार रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी, जिस कारण उसकी गति काफी गम थी। आग की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी, जिस कारण यात्री बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन


पश्चिमी रेल अधिकारियों ने बताया कि जिस ट्रेन में यह हादसा हुआ, उसमें 22 कोच शामिल थे। 13वां कोच पैंट्री कार का था। आग की सूचना होते ही पैंट्री कार को ट्रेन से अलग कर दिया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम व पैरामेडिकल स्टाफ को मौके पर भेजा गया। करीब 12:10 बजे आग पर काबू पा लिया गया और रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ का आवागमन बहाल कर दिया गया। रेलवे मंत्रालय ने बताया कि घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed