{"_id":"61cae8e6065fe270c51617cb","slug":"fire-in-mumbai-kandivali-building-5-people-suffer-from-suffocation-hospitalized-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Fire: सात मंजिला इमारत में लगी आग, पांच लोग अस्पताल में भर्ती, कांदिवाली इलाके की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Fire: सात मंजिला इमारत में लगी आग, पांच लोग अस्पताल में भर्ती, कांदिवाली इलाके की घटना
Tue, 28 Dec 2021 04:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:07 PM IST
सार
मुंबई के कांदिवली इलाके में मंगलवार की सुबह एक इमारत में आग लग गई। घटना में दम घुटने के चलते पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
मुंबई में मंगलवार की सुबह एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। घटना में पांच लोगों को दम घुटने की समस्या से जूझना पड़ा। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली उपनगरीय क्षेत्र के जनकल्याण नगर में महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) की एक इमारत की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे इमारत के इलेक्ट्रिक मीटर रूम में लगी। थोड़ी ही देर में पूरी इमारत में धुंआ भर गया जिसके चलते कुछ लोग अंदर फंस गए तो कुछ छत पर चले गए।
विज्ञापन
11 बजे पाया गया आग पर काबू
इसकी घटना की सूचना पाकर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग के अधिकारी तीन वाहनों के साथ यहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 40 लोगों को बचाया गया। इनमें से पांच लोगों का दम घुट गया था, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अब सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि आग पर करीब 11 बजे काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन