फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire in Bharat Petroleum plant, Mumbai Fire brigade 4 vehicles moved

मुंबई: भारत पेट्रोलियम प्लांट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर

Tue, 14 Jan 2020 01:22 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Fire in Bharat Petroleum plant, Mumbai Fire brigade 4 vehicles moved
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के उपनगर चेंबूर के माहुल क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) के संयंत्र में मंगलवार दोपहर आग लग गई। संयंत्र के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन


शहर नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर बीपीसीएल संयंत्र के मुख्य द्वार पर एयर कम्प्रेसर में आग लग गई। काला धुआं संयंत्र से निकलता दिखा।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह मामूली आग थी। कोई हताहत नहीं हुआ है। बीपीसीएल के कर्मियों ने तुरन्त ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई दमकल विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियां वहां पहुंच गईं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed