{"_id":"5be4b6cdbdec2232cd69b4dd","slug":"fire-in-a-slum-in-bandra-mumbai-none-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : माल गाड़ी के डिब्बों में आग लगी, लंबी दूरी की 10 ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : माल गाड़ी के डिब्बों में आग लगी, लंबी दूरी की 10 ट्रेनें प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 09 Nov 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर देर रात करीब दो बजे तक काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रैक के ऊपर लगे बिजली के तार पिघल गए थे। इस कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों को रोकना पड़ा।
उन्होंने बताया कि जले हुए डिब्बों को पटरी से हटाने और खराब हुए तार को बदलने का काम चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।