नवी मुंबई के बहुमंजिला इमारत में लगी आग पर पाया गया काबू, एक दमकल कर्मी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवी मुंबई के सेक्टर 44 के नेरुल सीवुड्स की एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में शनिवार सुबह लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि इस दौरान एक दमकल कर्मी के घायल होने की भी खबर है। घायल दमकल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पाम बीच रोड पर स्थित इमारत की 20वीं मंजिल पर सुबह साढे छह बजे आग लग गई और यह इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल तक फैल गई।
उन्होंने बताया कि नेरुल सीबीडी बेलापुर और वाशी अग्निशमन केंद्रों की कम से कम छह दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। कदम ने कहा कि किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक दमकल कर्मी के घायल होने की खबर है।
#UPDATE Navi Mumbai: Fire that broke out at a high rise apartment building at Sector 44 Nerul Seawoods has been brought under control. Firemen who were injured in the incident have been taken to a hospital. #Maharashtra pic.twitter.com/ejapronXpi
— ANI (@ANI) February 8, 2020
वहीं, काला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में स्थित मिलान इंडस्ट्रियल एस्टेट में शुक्रवार और शनिवार की रात भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर पांच फायर टेंडर, एक एंबुलेंस और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन भेजे गए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में अभी किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। तस्वीरों में दिख रहा है कि इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगी हैं।