{"_id":"5bffb649bdec224155405f8b","slug":"fire-fighter-died-while-trying-to-douse-blaze-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत
भाषा, ठाणे
Updated Thu, 29 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार तड़के एक रेस्त्रां में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान एक दमकल कर्मी की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया। अधरवाडी अग्निशमन केंद्र के उप अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि अग्निशमन दल को बुधवार की देर रात एक बजे कल्याण टाउनशिप में गोल्डन पार्क हाउसिंग सोसाइटी के निकट एक रेस्त्रां में लगी आग की जानकारी मिली थी।
जानकारी मिलने की बाद छह दमकलकर्मियों की एक टीम धरवाडी अग्निशमन केंद्र से घटनास्थल पर रवाना हुई। चौधरी ने बताया कि अग्निशमनकर्मी जब आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय रेस्त्रां में एक विस्फोट हुआ जिसमें 57 वर्षीय जगन आमले की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य अग्निशमनकर्मी भी झुलस गए और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि अन्य दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के कारण की जांच जारी है।