फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire erupts aboard indigenous frigate ship at Mumbai's Naval dockyard

मुंबई: नौसेना डॉकयार्ड पर जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू; कर्मचारियों को करनी पड़ी मशक्कत, कोई हताहत नहीं

Mon, 22 Jul 2024 11:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:51 AM IST
सार

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। जहाज में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने का पता चला। 

विज्ञापन
Fire erupts aboard indigenous frigate ship at Mumbai's Naval dockyard
आग (सांकेतिक)- fire (demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां मरम्मत के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
नौसेना ने कहा, ‘मुंबई के नौसैन्य डॉकयार्ड में 21 जुलाई की शाम को एक भारतीय नौसेना के जहाज की मरम्मत के दौरान उसमें आग लग गई। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ को आग का पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।'
विज्ञापन


जांच के आदेश 
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। जहाज में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने का पता चला। आग के कारण जहाज को हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई हताहत नहीं
रक्षा पीआरओ ने कहा, '21 जुलाई 2024 की शाम को जहाज की मरम्मत के दौरान इसमें आग लग गई। आग का पता उस समय चला, जब जहाज के कर्मचारी नियमित रखरखाव कार्य कर रहे थे। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ द्वारा आग का पता लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ है। नौसेना अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed