फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire broke out in parking area of Thrissur railway station destroying approximately 500 two-wheeler vehicles

Thrissur Railway Station Fire: त्रिशूर रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया में लगी भीषण आग, 500 गाड़ियां जलकर खाक

Sun, 04 Jan 2026 03:41 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 04 Jan 2026 03:41 PM IST
सार

त्रिशूर रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग स्थल पर रविवार सुबह भीषण आग लगने से कई दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। बिजली की तार से निकली चिंगारी को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस घटना के दौरान दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
fire broke out in parking area of Thrissur railway station destroying approximately 500 two-wheeler vehicles
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केरल के अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में आग भड़क उठी। इस दुर्घटना में लगभग 500 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आग सुबह करीब 6.20 बजे पेड-पार्किंग शेड में लगी और उन्हें 6.40 बजे आपातकालीन सूचना मिली। 
विज्ञापन


500 वाहन जलकर खाक
माना जा रहा है कि बिजली की तार से निकली चिंगारी एक ढके हुए दोपहिया वाहन पर गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। अनुमान है कि शेड में करीब 500 वाहन खड़े थे, जिनमें से अधिकतर इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह करीब 7.45 बजे तक लपटों पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


आग को स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए। अधिकारी ने बताया कि जिस जगह आग लगी थी, उसके पास रेलवे ट्रैक पर एक रेल इंजन खड़ा था, लेकिन रेलवे ने उसे किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की है। वाहनों के अलावा, टिन की चादरों से बना पूरा शेड भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Kerala: केरल को जरूर मिलेगा एम्स, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का दावा, एक और बड़ी परियोजना का भी संकेत


मामले की जांच शुरू
पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। त्रिशूर पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी (एफआईआर) के मुताबिक, 500 वाहनों के साथ-साथ पार्किंग का ठेका चलाने वाली कंपनी 'अश्वथी एंटरप्राइजेज' की रसीद छापने वाली मशीन, कर्मचारियों के दो मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद भी जल गए।

हुआ जांच दल का गठन
घटना के बाद राज्य पुलिस प्रमुख रावड़ा ए चंद्रशेखर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के बयानों के आधार पर शुरुआती आकलन किया गया है। एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन हुआ है। इस घटना के बाद पूरे केरल में सशुल्क वाहन स्थलों की अग्नि सुरक्षा जांच कराने का निर्णय लिया गया है। राजस्व मंत्री के राजन ने भी मौके का दौरा किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed