{"_id":"61e3c406b8e69f648807fdc7","slug":"fire-broke-out-in-india-s-oldest-secunderabad-gymkhana-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"144 साल पुरानी इमरात खाक: देश के सबसे पुराने सिकंदराबाद क्लब में लगी आग, 1878 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था स्थापित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
144 साल पुरानी इमरात खाक: देश के सबसे पुराने सिकंदराबाद क्लब में लगी आग, 1878 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था स्थापित
Sun, 16 Jan 2022 12:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:36 PM IST
सार
2017 में इसे राज्य सरकार द्वारा हैरिटेज इमारत में शामिल किया गया था। वर्तमान में इस क्लब के आठ हजार से ज्यादा सदस्य हैं। इसमें कई सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व नामचीन हस्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्लब में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे पुराने क्लबों में से एक हैदराबाद के सिकंदराबाद क्लब में शनिवार रात आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि 144 साल पुरानी इमारत पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस ने बताया कि इमरात में रात करीब तीन बजे आग लगी थी, जिस पर सुबह छह बजे काबू पाया जा सका है। पुलिस का कहना है कि आग से मुख्य इमारत पूरी तरह जल चुकी है। दमकल विभाग का कहना है कि 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
शुक्र है बंद था क्लब
अधिकारियों का कहना है कि मकर संक्रांति के कारण शनिवार को क्लब बंद था। इसलिए, इसमें कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। अधिकारियों का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। वहीं संदेह है कि क्लब की रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग विकराल हो गई। क्लब की सदस्य अनुराधा रेड्डी ने बताया गया कि सिंकदराबाद क्लब की स्थापना 1878 में की गई थी। यह अंग्रेजों द्वारा स्थापित सबसे पुराने क्लबों में से एक था।
विज्ञापन
करोड़ों की सम्पत्ति खाक
आग के कारण क्लब की करोड़ों की सम्पत्ति भी खाक हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने में तीन से चार घंटे का समय लगा। इस कारण सब कुछ जल कर खाक हो गया।
विज्ञापन