{"_id":"5fd48c6128eb3f2f5b55cf2f","slug":"fire-broke-out-at-drugh-factory-in-hyderabad-fire-tender-reaches-at-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोग बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोग बुरी तरह झुलसे
Sat, 12 Dec 2020 03:01 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : ANI
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित एक दवा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना हैदराबाद के बोल्लाराम इलाके के औद्योगिक विकास क्षेत्र में विंध्य ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में साॅल्वेंट रखा हुआ था, उसने अचानक आग पकड़ ली। झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया है कि साल्वेंट के चलते धमाका भी हुआ, इस कारण आग इतनी तेज रफ्तार से फैली की इलाके में काले धुएं का गुबार देखने को मिला। घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन