फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire broke out at a COVID hospital in Nagpur, Maharashtra

नागपुर: अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

Sat, 10 Apr 2021 02:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 10 Apr 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
fire broke out at a COVID hospital in Nagpur, Maharashtra
नागपुर के कोविड अस्पताल में लगी आग - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शहर के वाडी इलाके में एक अस्पताल में रात आठ बजकर 10 मिनट पर आग लग गई।

विज्ञापन


नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के प्रमुख अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने बताया कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के एसी यूनिट से आग की शुरुआत हुई। दूसरी मंजिल तक ही आग सीमित रही और आगे नहीं फैल पाई। उन्होंने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के कई वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन


उचके ने बताया कि जिस समय आग लगी उस वक्त दूसरी मंजिल पर 10 मरीज थे। आग लगने के बाद छह मरीज खुद ही बाहर निकल गए जबकि चार मरीजों को दमकलकर्मियों ने बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर के वाडी क्षेत्र में स्थित वेल ट्रीट अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार देर रात करीब 8.10 बजे अचानक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आईसीयू के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई और उसकी चपेट में आकर कई मरीज झुलस गए। इनमें से चार की मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल में भगदड़ का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस टीमों ने आग पर काबू पा लिया और मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया। नागपुर से पहले हाल ही में 26 मार्च को भांडुप और 6 अप्रैल को नासिक में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। भांडुप की घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई थी

अस्पताल में चल रहा था 27 मरीजों का इलाज
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा था। 30 बेड के अस्पताल में 3 मरीज शुक्रवार को ही डिस्चार्ज किए गए थे। आग लगने के समय अस्पताल में भर्ती 27 में से 10 मरीज आईसीयू में थे। 

अस्पताल में आग से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’


 




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed