फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire broke out at a chemical factory in Thane Maharashtra

Maharashtra: ठाणे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलिंडर में विस्फोट से मची अफरा-तफरी

Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि आग रात करीब 10 बजे उस यूनिट में लगी, जहां गैस सिलेंडर भी रखे गए थे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने का अभियान जारी है।

विज्ञापन
Fire broke out at a chemical factory in Thane Maharashtra
फैक्ट्री में लगी आग... - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वागले इंडस्ट्रियल एस्टेट एरिया में शनिवार रात एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट के बाद एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लग गई। अभी आग पर काबू पाने और बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि शनिवार की रात करीब 10 बजे कारखाने की उस यूनिट में आग लगी जहां गैस सिलेंडर भी रखे गए थे। आग लगने से गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इस वजह से आग और भी तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस सिलिंडरों के विस्फोट की तेज आवाज को सुनने के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। कारखाने के आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आरडीएमसी और दमकल कर्मियों की टीमों के साथ दमकल की दो गाड़ियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed