{"_id":"6072eaac8ebc3e591e5b79fb","slug":"fire-breaks-out-scrapyard-in-duvvada-in-visakhapatnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाहाकार: विशाखापत्तनम में स्क्रैपयार्ड में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाहाकार: विशाखापत्तनम में स्क्रैपयार्ड में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
Sun, 11 Apr 2021 05:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 11 Apr 2021 05:55 PM IST
सार
- आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं
- फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी
- घटना स्थल के आसपास रह रहे लोगों को खाली कराया जा रहा
विज्ञापन
हाहाकार: विशाखापत्तनम में स्क्रैपयार्ड में लगी भीषण आग
- फोटो : Ani
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक स्क्रैपयार्ड में भीषण आग लग गई है। आग की यह घटना विशाखापत्तनम के टुवड़ा स्थित एक कबाड़ गोदाम में लगी है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैँ। हालांकि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। राहत की बात है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Fire breaks out at a scrapyard in Duvvada, Visakhapatnam. Fire tenders present at the spot. No casualties reported. pic.twitter.com/lxZ2yb11H8
— ANI (@ANI) April 11, 2021
विज्ञापन
आग लगने की वजह का खुलासा नहीं
न्यूज एजेंसी एएनआई ने आग लगने की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी खौफनाक है। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया है। पूरे इलाके में धुएं फैल गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आसपास में रह रहे लोगों को खाली करा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि कई गोदाम में रखे सामान जलकर राख हो गए हैं। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर ये आग लगी कैसे।
विज्ञापन