Mumbai Scrap Market Fire: मुंबई में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे की मशक्कत पाया गया काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मानखुर्द इलाके में शुक्रवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द के मंडला क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां, 10 टैंकर और 150 अग्निशमनकर्मी मौके पर भेजे गए।
अधिकारी ने कहा कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#WATCH | Fire breaks out in Mandala scrap market godowns in Mankhurd area of Mumbai
विज्ञापन विज्ञापन
"We got info about the fire at around 3 am. 12 fire engines, 10 tankers along with 150 firefighters have been deployed for fire fighting operation. No casualty reported," said a fire officer pic.twitter.com/Zaf6KdkIcN — ANI (@ANI) November 12, 2021