फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in high rise near Breach Candy Hospital in Mumbai

Mumbai Fire: मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास ऊंची इमारत में लगी आग, खाली कराई गई पूरी बिल्डिंग

Sun, 28 May 2023 02:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 May 2023 02:56 AM IST
सार

मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास चौदह मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर दो फ्लैटों में आग लगी।

विज्ञापन
Fire breaks out in high rise near Breach Candy Hospital in Mumbai
ऊंची इमारत में लगी आग... - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुंबई के भूलाभाई देसाई में शनिवार देर रात एक ऊंची इमारत में आग लग गई। ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास भूलाभाई देसाई रोड पर 12वीं मंजिल पर 15 अपमार्केट ब्रीच कैंडी अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में आग लग गई।

विज्ञापन


मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास चौदह मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर दो फ्लैटों में आग लगी। हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल की एक लाइन और मोटर पंप की 1 छोटी होज लाइन सहित दो लाइनें परिचालन में हैं। इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है। 12वीं मंजिल से सीढ़ी के जरिए 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं।
विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड को रात करीब 10.30 बजे फोन आया। एक पुरुष और एक महिला का सुरक्षित निकाला है। दोनों को सीढ़ी के रास्ते निकाला गया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


बीएमसी के एक बयान में कहा गया है कि ग्राउंड प्लस 14 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर लगातार दो सिलेंडर विस्फोटों से आग लगी। आग दो फ्लैटों  लगी है। रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इसे लेवल-2 की आग घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed