फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in dyeing factory in Surat, workers killed; some workers burnt, rescue work underway

Gujarat: सूरत में रंगाई कारखाने में लगी आग, दो मजदूरों की मौत; 15 श्रमिक झुलसे, बचाव कार्य जारी

Tue, 02 Sep 2025 03:20 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: बशु जैन Updated Tue, 02 Sep 2025 03:20 AM IST
सार

बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Fire breaks out in dyeing factory in Surat, workers killed; some workers burnt, rescue work underway
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

सूरत के रंगाई कारखाने में सोमवार देर रात आग लग गई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 15-20 श्रमिक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 
जिला अग्निशमन अधिकारी पीबी गढ़वी ने बताया कि बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली। कई अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गए। प्रबंधक और प्राथमिक जानकारी के अनुसार लगभग 15-20 लोग घायल हैं। हमने दो शव बरामद किए हैं। आग पूरी तरह से नियंत्रण में है और शीतलन प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि पलसाना थाना क्षेत्र के जोलवा एक्सटेंशन में संतोष कपड़ा मिल में ड्रम फटने के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। कई दमकल और संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed