{"_id":"60df5fe18ebc3e9e65216b2c","slug":"fire-breaks-out-in-cinema-hall-in-kolkata-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: सिनेमाघर में लगी आग, दो घायल, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: सिनेमाघर में लगी आग, दो घायल, बचाव कार्य जारी
Sat, 03 Jul 2021 12:20 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:20 AM IST
सार
आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय भीतर मौजूद दो लोग घायल हो गए। हमने उन्हें बाहर निकाल लिया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता के लेक टाउन इलाके में शुक्रवार रात एक बंद सिनेमाघर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आवासीय इलाके में स्थित मिनी जया में लगी आग को बुझाने के काम में कम से कम 15 दमकल वाहन लगे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि अभी तक आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय भीतर मौजूद दो लोग घायल हो गए। हमने उन्हें बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि रात नौ बजकर 15 मिनट पर सिनेमाघर से धुआं उठता देखा गया। इलाके में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है।
विज्ञापन
West Bengal: Fire broke out at Jaya Cinema Hall in Lake Town area of Kolkata last night. 15 fire tenders reached the spot. More details awaited. pic.twitter.com/nzc5vRErfN
— ANI (@ANI) July 2, 2021
विज्ञापन