Goa: गोवा के पास मालवाहक जहाज में लगी आग, बुझाने का प्रयास जारी
अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। घटना के सामने आए वीडियो में कंटेनर जहाज से आग की विशाल लपटें निकलती देखी जा सकती हैं, जबकि आईसीजी जहाज आग की लपटों को बुझाने के लिए पानी फेंक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के पास अरब सागर में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लग गई है। यह घटना गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दूर (188.90 किमी) दक्षिण-पश्चिम में सामने आई है। गोवा से भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के दो जहाज मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। घटना के सामने आए वीडियो में कंटेनर जहाज से आग की विशाल लपटें निकलती देखी जा सकती हैं, जबकि आईसीजी जहाज आग की लपटों को बुझाने के लिए पानी फेंक रहे हैं। आग जहाज के अगले हिस्से में लगी है। तटरक्षक बल ने स्थिति पर नजर रखने के लिए टोही डोर्नियर विमानों को भी लगाया है।
#WATCH | A major fire broke out on a container cargo merchant vessel about 102 nautical miles southwest of Goa. ICG is doing the fire fighting operation on the ship which carries international maritime dangerous goods amid bad weather and heavy rains.
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Indian coast… pic.twitter.com/viDy564oze— ANI (@ANI) July 19, 2024