{"_id":"5c26df6fbdec2256a2237ceb","slug":"fire-breaks-out-in-an-under-construction-building-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कमला मिल्स के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: कमला मिल्स के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, बचाव कार्य जारी
Sat, 29 Dec 2018 08:13 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai fire
महाराष्ट्र के मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड के पास एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आग सुबह सात बजे के करीब पांचवीं मंजिल पर लगी। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मुंबई में आग लगने की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले गुरुवार शाम शहर के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई थी। आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी थी। जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई।Mumbai: Fire breaks out in an under construction building near Kamala Mills compound. 5 fire tenders at the spot
— ANI (@ANI) December 29, 2018
वहीं बीते साल दिसंबर माह में कमला मिल्स में स्थित मोजोस बिस्त्रो और वन-अबव पब में आग लग गई थी। जिसमें 14 लोगों की मौत हुई। जब दमकल विभाग ने इसकी जांच की तो दोनों पबों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित कई खामियां पाई गईं। वहीं दोनों पबों को बिना फायर ऑडिट के मंजूरी मिलने की बात भी पता चली।
6 साल में 29,140 आग की घटनाएं
बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है।