{"_id":"606817cf8ebc3ecbac066e96","slug":"fire-breaks-out-at-private-company-tarapur-boisar-in-palghar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: निजी कंपनी में लगी आग, 30 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 2 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: निजी कंपनी में लगी आग, 30 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 2 लोग घायल
Sat, 03 Apr 2021 12:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:52 PM IST
सार
आग लगने के बाद दफ्तर और आसपास में अफरातफरी का माहौल है। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पालघर में आग
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। पालघर जिले के बोइसर में स्थित एक कंपनी में आग लग गई है। आग लगने के बाद दफ्तर और आसपास में अफरातफरी का माहौल है। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि तारापुर में बजाज हेल्थ केयर का ऑफिस है। उसी में थोड़ी देर पहले अचानक से आग लगी गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आग लगने के दौरान दफ्तर में बहुत से लोग काम कर रहे थे। दमकल कर्मियों ने दफ्तर के अंदर फंसे 30 लोगों को बाहर निकाल लिया है। जबकि 2 लोग आग से झुलस गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों की रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दफ्तर में आग लगी है।
विज्ञापन
Maharashtra: Fire breaks out at a Bajaj HealthCare unit in Tarapur MIDC, Boisar in Palghar district. Fire extinguishing operations underway. All 30 workers who were in the unit have been rescued, 2 of them injured. Details awaited. pic.twitter.com/QvBF8rDKLW
— ANI (@ANI) April 3, 2021
विज्ञापन