{"_id":"5c70f9bfbdec220f1220a0aa","slug":"fire-breaks-out-at-car-parking-area-near-the-venue-of-aero-india-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू : एयरो इंडिया की कार पार्किंग में लगी आग, 300 कारें जलकर खाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू : एयरो इंडिया की कार पार्किंग में लगी आग, 300 कारें जलकर खाक
Sat, 23 Feb 2019 01:13 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के येलाहांका एयरफोर्स स्टेशन में चल रहे एयरो शो की पार्किंग में आग लगने से 300 कारें खाक हो गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल सेवा के डीजीपी एमएन रेड्डी ने ट्वीट किया कि एयरो शो के खुले पार्किंग क्षेत्र में सुबह करीब 11:45 बजे लगी आग से 300 से ज्यादा कारें जल गईं। आसपास की कारों को हटाकर जगह बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर हादसे में किसी के भी हताहत नहीं होने की जानकारी दी। आग लगने की कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। रेड्डी ने कहा कि किसी के घायल होने या नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि आग सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसे फैलने में मदद की। इलाके में धुआं भर गया। इससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया शो देखने आए लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
रविवार को शो का आखिरी दिन है। हादसे के कारण शो को निर्धारित कार्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। डिफेंस पीआरओ एचएल गुरुप्रसाद ने कहा कि आग लगने से पहले शनिवार का कार्यक्रम खत्म हो चुका है। मालूम हो कि शो से एक दिन पहले ही वायुसेना की सूर्य किरण टीम के दो विमान करतब करने के दौरान आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी, जबकि दो पायलट सुरक्षित बच गए थे।
विज्ञापन