{"_id":"61843618de167a4b581c1b32","slug":"fire-breaks-out-at-a-paper-mill-in-vapi-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापी : पेपर मिल में लगी आग, साढ़े चार घंटे से काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं दमकल की गाड़ियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वापी : पेपर मिल में लगी आग, साढ़े चार घंटे से काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं दमकल की गाड़ियां
Fri, 05 Nov 2021 01:06 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में लगी आग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वापी में गुरुवार देररात एक पेपर मिल में आग लग गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग काफी भीषण होने के वजह से इस पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकल विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियों को पहले आग बुझाने के लिए लगाया गया था, परंतु अब इनकी संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पेपर में लगी आग पिछले साढ़े चार घंटे से धधक रही है। इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को प्रयास और तेज करने पड़े हैं। वापी में दमकल विभाग के अधिकारी अंकित लुठे ने कहा कि आग अभी भी काबू में नहीं है, कितना समय लगेगा कहा नहीं जा सकता। (शाह) पेपर मिल लगभग 4.5 घंटे से जल रही है और पूरी तरह से बुझने से पहले 6:30-7 बजे तक आग जलती रह सकती है। लगभग 20 दमकल गाड़ियां यहां आग बुझाने के लिए मौजूद हैं।

Valsad, Gujarat | Fire breaks out at a paper mill in Vapi. About 8 to 10 fire tenders at the spot; fire continues to expand. No injuries as of now. pic.twitter.com/8wKtWCup0z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 4, 2021