{"_id":"5f57a7a8609d957759506357","slug":"fire-at-government-hospital-in-vadodara-in-gujarat-nobody-injured-says-health-minister-nitin-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"वड़ोदरा: अस्पताल के एक आईसीयू वार्ड में लगी आग, 35 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वड़ोदरा: अस्पताल के एक आईसीयू वार्ड में लगी आग, 35 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला
Tue, 08 Sep 2020 09:17 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के वड़ोदरा के एक अस्पताल में लगी आग
- फोटो : ANI
गुजरात के वड़ोदरा में सर सायाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल में आग लग गई है, इस अस्पताल में कोरोना वायरस के तीन सौ मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि अस्पताल में से 35 मरीजों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
#UPDATE: Fire that broke out at Sir Sayajirao General Hospital in Vadodara has been brought under control. Patients have been shifted to safer places. #Gujarat https://t.co/ngU1Grcdae
— ANI (@ANI) September 8, 2020
विज्ञापन
नितिन पटेल ने बताया कि कोई भी मरीज घायल नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है। नितिन पटेल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है और छह मंजिला इमारत की पहली मंजिल के एक आईसीयू वार्ड में ये आग लगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये आग काफी कम थी, इसलिए इस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि प्रभावित वार्ड से 15 मरीज और उसके पास वाले वार्ड से 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।