{"_id":"6819b0c9bf47c514e8095d46","slug":"fir-registered-for-harassment-of-ips-officer-s-children-during-ipl-match-in-bengaluru-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: बंगलूरू में IPS अधिकारी के बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, बेटी से भी अभद्रता; संदिग्धों में आयकर अफसर भी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IPL: बंगलूरू में IPS अधिकारी के बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, बेटी से भी अभद्रता; संदिग्धों में आयकर अफसर भी
Tue, 06 May 2025 12:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 06 May 2025 12:18 PM IST
सार
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान दर्शकदीर्घा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आईपीएस अधिकारी के बच्चों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपियों में एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बंगलूरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद अब यौन उत्पीड़न और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। संदिग्धों में से एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि घटना 3 मई को रात करीब 9.40 बजे प्रीमियम सीटिंग एनक्लोजर डायमंड बॉक्स में हुई, जब आरसीबी और सीएसके के बीच मैच खेला जा रहा था।
विज्ञापन
बेटे और बेटी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
शिकायतकर्ता आईपीएस अधिकारी की पत्नी के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके 22 साल के बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया। उनकी 26 साल की बेटी को गलत तरीके से छुआ। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अज्ञात दंपती जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, धमकी दे रहे थे और उनके बच्चों को परेशान कर रहे थे। उन्होंने उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
बेटे ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की घटना
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पूरी घटना को उनके बेटे ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल संदिग्धों में से एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी भी था।
विज्ञापन
आगे की जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 351(1) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) 75(1) (यौन उत्पीड़न), 79 (महिला की शील का अपमान करने के इरादे से किए गए कृत्यों को आपराधिक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।