{"_id":"67134850002298106a0254a9","slug":"fir-filed-against-bjp-mla-basanagouda-r-patil-for-derogatory-statement-against-rahul-gandhi-and-siddaramaiah-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: BJP विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की थी अपमानजनक बयानबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: BJP विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की थी अपमानजनक बयानबाजी
Sat, 19 Oct 2024 11:19 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:19 AM IST
सार
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ एक बार फिर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यतनाल के खिलाफ पुलिस ने उनके कथित बयान के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
उन्होंने एक जनसभा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। इसके चलते उनके खिलाफ गांधी चौक पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है मामला दर्ज
इससे पहले एक अक्तूबर को जानकारी सामने आई थी कि यतनाल के खिलाफ पुलिस ने उनके कथित बयान के लिए मामला दर्ज किया है। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उनकी पार्टी के एक बड़े नेता ने राज्य में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए एक हजार करोड़ रुपये अलग से रखे हुए हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एस मनोहर की शिकायत के आधार पर, हाई ग्राउंड्स पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया था। यतनाल ने रविवार को दावणगेरे में दावा किया था कि उनकी पार्टी के एक बड़े नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी राशि अलग से रखी हुई है। हालांकि, उन्होंने इस नेता के का नाम का खुलासा नहीं किया था।
विज्ञापन