{"_id":"60bbc6f573803908cb1945c1","slug":"fir-filed-against-bjp-leader-suvendu-adhikari-and-his-brother-in-kanthi-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: सुवेंधु अधिकारी और उनके भाई पर टीएमसी ने लगाया चोरी का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: सुवेंधु अधिकारी और उनके भाई पर टीएमसी ने लगाया चोरी का आरोप, एफआईआर दर्ज
Sun, 06 Jun 2021 12:27 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:27 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा-टीएमसी में सियासत का खेल जारी है। अब टीएमसी ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चोरी के एक मामले में एफआईआईर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कांथी में टीएमसी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि अधिकारी और उनके भाई ने नगरपालिका से राहत सामग्री की चोरी की है।
विज्ञापन
FIR filed against BJP leader Suvendu Adhikari and his brother in Kanthi, West Bengal for stealing relief material from Municipality based on TMC's complaint (05.06)
— ANI (@ANI) June 5, 2021विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले जैसी ही तनातनी देखने को मिल रही है। सुवेंदु ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारी मात दी थी। हाल ही में ममता बनर्जी ने केंद्र पर हमला बोला था। इसके बाद अब फिर सियासत गर्म है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से हुए नुकसान की समीक्षा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नहीं शामिल होने के बाद से राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी के पीएम मोदी की बैठक को छोड़ने को लेकर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव ने जिस तरह से प्रधानमंत्री का अपमान किया उसकी आलोचना करने के लिए शब्द नहीं है।
भाजपा विधायक अधिकारी ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिस तरह प्रधानमंत्री का अपमान किया, उसकी आलोचना करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि था ममता बनर्जी अपने रवैये से अपना अहंकार दिखाने तथा तुच्छ राजनीति करने का प्रयास कर रही हैं।