{"_id":"66fd2e2de036849bc90a5a65","slug":"fir-against-school-management-upto-40-children-hospitalised-after-having-mid-day-meal-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मध्याह्न भोजन खाने से बीमार 45 बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मध्याह्न भोजन खाने से बीमार 45 बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Wed, 02 Oct 2024 04:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:57 PM IST
सार
Maharashtra: मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों ने मंगलवार को सिरदर्द, पेटदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। शुरुआत में 8 से 11 आयु वर्ग के 38 बच्चों को कलवा के एक नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Medical, Doctor
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के नजदीक एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद 45 बच्चे बीमार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों ने मंगलवार को सिरदर्द, पेटदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। शुरुआत में 8 से 11 आयु वर्ग के 38 बच्चों को कलवा के एक नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में सात और बच्चों को भर्ती किया गया, जिससे कुल संख्या 45 हो गई।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में बच्चों के माता-पिता की शिकायत पर कलवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों के जीवन की सुरक्षा को खतरे में डालने) और एफडीए विनियमों के तहत की गई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
37 बच्चों को मिली अस्पताल से छुट्टी
अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि बच्चों की देखभाल की जा रही है। ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 37 बच्चे स्वस्थ हैं और 24 घंटे की भर्ती प्रक्रिया के बाद शाम पांच बजे उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बाकी आठ बच्चों में बुखार और उल्टी के लक्षण हैं और उन्हें 12 घंटे और निगरानी में रखा जाएगा।
अधिकारियों ने एकत्र किए भोजन के नमूने
ठाणे के अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त संदीप मालवी ने मंगलवार को पुष्टि की कि बच्चों ने स्कूल में मध्याह्न भोजन के दौरान चावल और मूठ बीन्स (मतकी) की सब्जी खाई थी। एफडीए के अधिकारियों ने छात्रों को दिए गए भोजन के नमूने एकत्र किए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस बुलाने के बाद बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान बच्चों के माता-पिता भी अस्पताल में मौजूद थे।