फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Financial assistance to the orphaned children of Ex Servicemen revised  ORPHAN GRANT SCHEME Rajnath Singh

Rajnath Singh: भूतपूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों के लिए बड़ा एलान, वित्तीय सहायता में तीन गुना की बढ़ोतरी

Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
सार

रक्षा मंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण कोष की अनाथ अनुदान योजना के तहत भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता 1000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

विज्ञापन
Financial assistance to the orphaned children of Ex Servicemen revised  ORPHAN GRANT SCHEME Rajnath Singh
राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण कोष की अनाथ अनुदान योजना के तहत भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के अनाथ बच्चों को वित्तीय सहायता 1000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ‘वन रैंक-वन पेंशन’ (ओआरओपी) के तहत पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए पेंशन का पुनरीक्षण प्रक्रिया में है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ओआरओपी के तहत पेंशन का पुनरीक्षण हो रहा है। यह एक जुलाई 2019 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार ने ओआरओपी को लागू करने की घोषणा करते हुए 2015 में अधिसूचना जारी की थी। इसमें हर पांच साल पर पेंशन की समीक्षा करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी की टीमें 30,000 किलो ड्रग्स करेगी नष्ट  
इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी और कोलकाता की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीमें 30,000 किलो ड्रग्स नष्ट करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के आह्वान पर गृहमंत्री शाह के नेतृत्व मे एनसीबी ने आजादी के 75वें वर्ष पर 75,000 किलो ग्राम ड्रग्स नष्ट करने का संकल्प लिया था। एक जून, 2022 से एनसीबी द्वारा शुरू अभियान में 29 जुलाई तक 11 अलग-अलग राज्यों में कुल 51217.8402 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया जा चुका है। शाह चंडीगढ़ में नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस तरह का यह पहला सम्मेलन है, जिसमें गृहमंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और ड्रग्स एन्फोर्समेंट एजेंसी एक मंच पर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed