{"_id":"6019cd7d1b203d363c23132b","slug":"finance-secretary-ajay-bhushan-pandey-says-increase-in-gst-recovery-will-reduce-the-loss-of-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी वसूली बढ़ने से घटेगा राज्यों का नुकसान: वित्त सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीएसटी वसूली बढ़ने से घटेगा राज्यों का नुकसान: वित्त सचिव
Wed, 03 Feb 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:39 AM IST
विज्ञापन
राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय
- फोटो : ANI
वित्त सचिव अजय भूषण पांडेय ने मंगलवार को कहा कि बीते कुछ महीनों में जीएसटी वसूली बढ़ने से राज्यों को होने वाला नुकसान कम होगा। पांडेय ने मंगलवार को कहा, इस साल हमने पिछले कुछ महीने में जीएसटी संग्रह में सुधार देखा है, लेकिन 14 फीसदी साल दर साल जीएसटी राजस्व वृद्धि के लिए मुआवजे में अंतर होगा।
विज्ञापन
अगले साल भी यह अंतर बरकरार रहेगा, लेकिन जीएसटी वसूली बढ़ने के साथ मुआवजा अंतर तो रहेगा, लेकिन इसमें कमी आएगी। जनवरी महीने में लगातार चौथी बार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी वसूली हुई है, जो एक मजबूत रिकवरी का संकेत है। जनवरी में 1.20 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई है, जो सर्वाधिक है। वहीं दिसंबर, 2020 में यह आंकड़ा 1.15 लाख करोड़ रुपये का रहा था।
विज्ञापन