फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Ministry released 44000 crore rupees to States and UTs with legislature under back to back loan facility in lieu of GST compensation

वित्त मंत्रालय ने बताया: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए 44 हजार करोड़ रुपये

Thu, 28 Oct 2021 07:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Oct 2021 07:08 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इसने जीएसटी मुआवजे के बदले बैक-टू-बैक ऋण सुविधा के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आज 44,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन
Finance Ministry released 44000 crore rupees to States and UTs with legislature under back to back loan facility in lieu of GST compensation
Ministry of Finance - फोटो : File

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जीएसटी मुआवजे के बदले बैक-टू-बैक ऋण सुविधा के तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 44,000 करोड़ रुपये जारी किए। चालू वित्त वर्ष में बैक-टू-बैक ऋण के रूप में जारी कुल राशि 1.59 लाख करोड़ हो गई है। यह वास्तविक उपकर संग्रह में से हर दो महीने में जारी होने वाले सामान्य जीएसटी मुआवजे के अतिरिक्त है।

विज्ञापन


28 मई, 2021 को 43 वीं जीएसटी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया था कि जीएसटी क्षतिपूर्ति कोष में अपर्याप्त राशि के कारण मुआवजे में कमी के चलते केंद्र 2021-22 में 1.59 लाख करोड़ रुपये उधार लेगा और इसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विधायिका के साथ बैक-टू-बैक आधार पर जारी करेगा ताकि संसाधनों की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार यह राशि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में इसी तरह की सुविधा के लिए अपनाए गए सिद्धांतों के अनुसार है, जब राज्यों को 1.10 लाख करोड़ रुपये जारी हुए थे। इससे पहले मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 15 जुलाई को 75 हजार करोड़ रुपये और सात अक्तूबर को 40 हजार करोड़ रुपये जारी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed