फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Ministers of the Congress is correcting GST related problem said p Chidambaram

जीएसटी में सरकार की गड़बड़ियों को ठीक कर रहे हैं कांग्रेस के वित्त मंत्री : चिदंबरम

Fri, 11 Jan 2019 02:35 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 11 Jan 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Finance Ministers of the Congress is correcting GST related problem said p Chidambaram
पी चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के शासन वाले राज्यों के वित्त मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी और समझदारी की वजह से ‘जीएसटी के क्रियान्वयन में सरकार द्वारा की गई गड़बड़ियों’ को ठीक किया जा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ छह कांग्रेस राज्य वित्त मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी और समझदारी भरी सलाह से जीएसटी परिषद् सरकार द्वारा पैदा की गई गड़बड़ियों को सुलझा रही है ।
विज्ञापन


कल (गुरुवार) लिये गये फैसले काफी हद तक कांग्रेस के वित्त मंत्रियों द्वारा की गई पहल के कारण हुए।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के वित्त मंत्रियों की सक्रिय भूमिका के कारण लघु एवं मध्यम क्षेत्र को कुछ राहत मिली है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुये माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने बृहस्पतिवार को जीएसटी से छूट की सीमा को दोगुना कर 40 लाख रुपये कर दिया। 


इसके अलावा अब डेढ़ करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली इकाइयां एक प्रतिशत दर से जीएसटी भुगतान की कम्पोजिशन योजना का लाभ उठा सकेंगी। यह व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभावी होगी। पहले एक करोड़ रुपये तक के कारोबार पर यह सुविधा प्राप्त थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed