{"_id":"6445c437fa79308a7d0c42f6","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-said-that-the-central-government-is-working-towards-curbing-the-ponzi-app-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ponzi App: पोंजी एप पर शिकंजा कसेंगे, सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह से रहें सतर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ponzi App: पोंजी एप पर शिकंजा कसेंगे, सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह से रहें सतर्क
Mon, 24 Apr 2023 05:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:20 AM IST
सार
वित्त मंत्री ने कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे सलाह देने वाले हैं, जो ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर संदिग्ध एप में फंसाते हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सीतारमण केंद्र सरकार पोंजी एप पर अंकुश लगाने की दिशा में कर रही काम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार पोंजी एप पर अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे कई पोंजी एप हैं जिन पर शिकंजा कसने के लिए हम आईटी मंत्रालय और आरबीआई के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वालों (फाइनेंसियल इंनफ्लुएंसर्स) पर नियंत्रण के लिए सरकार के पास फिलहाल कोई योजना नहीं है।
वित्त मंत्री ने कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाह देने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे सलाह देने वाले हैं, जो ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर संदिग्ध एप में फंसाते हैं।
क्रिप्टो पर वैश्विक सहमति जरूरी
सीतारमण ने क्रिप्टो के नियमन पर भारत की ओर से किसी भी तरह की पहल से पहले वैश्विक सहमति बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, इस पर वैश्विक स्तर पर कानून बनाने की जरूरत है। सीतारमण ने कहा कि चुनावों के चलते अमूल-नंदिनी को भावनात्मक मुद्दा बनाया जा रहा है। गुजरात के अमूल का कर्नाटक में प्रवेश कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए था। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन नंदिनी ब्रांड से दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद बेचता है। भारत की योजना में हर राज्य की अपनी दुग्ध सहकारी समिति है। दिल्ली में कर्नाटक की प्रतिनिधि होने के बावजूद नंदिनी उपलब्ध न होने पर वह अमूल के उत्पाद ही खरीदेंगी।यह कर्नाटक के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन
हम अपने लोगों के प्रति जवाबदेह
पश्चिमी देशों की आपत्ति के बावजूद रूस से ईंधन खरीदने पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने लोगों को सस्ते दाम पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराना है। मेरे लिए सवाल यह है कि भारतीयों के लिए उचित मूल्य पर ईंधन कहां से प्राप्त कर सकती हूं। हम एक संप्रभु देश के रूप में केवल अपने लोगों के प्रति जवाबदेह हैं।