फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman disbursed Rs. 224 crore to 7.47 lakh tea garden workers in Assam

असम: वित्त मंत्री ने 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को वितरित किए 224 करोड़ रुपये

Sun, 07 Feb 2021 03:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Feb 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman disbursed Rs. 224 crore to 7.47 lakh tea garden workers in Assam
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने शनिवार को असम में 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को 224 करोड़ रुपये वितरित किए। प्रत्येक श्रमिक को तीन हजार रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ‘चाह बगीचा धन पुरस्कार मेला’ योजना की तीसरी किस्त के तहत चाय श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची थी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चाय बागान श्रमिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने की इच्छा जताई थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद उनके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


इस प्रमुख कार्यक्रम की तीसरी किस्त के तहत 7,46,667 श्रमिकों के बैंक खातों में तीन-तीन हजार रुपये की अतिरिक्त राशि डाली जाएगी। इससे पहले सभी चाय बागान श्रमिकों को दो चरणों म पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं। चाय बागान श्रमिकों के 6,33,411 बैंक खातों में 2017-18 में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये यह राशि डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए डीबीटी के इस्तेमाल से बिचौलिये समाप्त हो गए हैं। केंद्र सरकार भविष्य में भी असम के चाय बागान श्रमिकों को समर्थन जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed