फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   finance minister arun jaitley was distarched from aiims afeter dialysis

डायलिसिस कराने के बाद घर लौटे वित्त मंत्री अरुण जेटली, नहीं हो सका किडनी प्रत्यारोपण 

Tue, 10 Apr 2018 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
finance minister arun jaitley was distarched from aiims afeter dialysis

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को एम्स में डायलिसिस कराने के बाद छुट्टी ले ली। बताया जा रहा है कि दोपहर को जेटली ने डायलिसिस कराने के बाद घर जाने की बात कही। जिसके बाद डॉक्टरों ने तमाम कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें छुट्टी दी। जानकारों की मानें तो जेटली को डॉक्टरों ने दो दिन के लिए छुट्टी दी है। गुरुवार को फिर से उन्हें एम्स में भर्ती होना है। इसके बाद ही किडनी प्रत्यारोपण का सही समय पता चल सकेगा।   

विज्ञापन

    
बता दें कि वित्त मंत्री किडनी में संक्रमण की वजह से बीते शुक्रवार एम्स में भर्ती हुए थे। चूंकि उन्हें लंबे समय से मधुमेह है। इसलिए डॉक्टरों ने किडनी प्रत्यारोपण से पहले उनकी चिकित्सीय जांच शुरू की। लेकिन शारीरिक रुप से कमजोर होने की वजह से डॉक्टरों ने कुछ दिन इंतजार के बाद ही प्रत्यारोपण करने का फैसला लिया था। तब तक के लिए डॉक्टरों ने वित्त मंत्री को डायलिसिस देना शुरू किया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को भी मेडिकल बोर्ड ने डायलिसिस कराने के बाद दो दिन के लिए उन्हें घर भेज दिया है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जेटली का किडनी प्रत्यारोपण अपोलो अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलेरिया कर सकते हैं। डॉ. संदीप एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed