फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   finance minister Arun Jaitley on Special Category Status to Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश को मोदी सरकार का झटका, सिर्फ मिलेगा स्पेशल पैकेज विशेष राज्य का दर्जा नहीं

Wed, 07 Mar 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
finance minister Arun Jaitley on Special Category Status to Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज देने के लिए तैयार है लेकिन विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए नहीं।

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि '14वें वित्त आयोग के मुताबिक किसी को भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।'

फंड पर जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि 'सिर्फ भावनाओं के आधार पर फंड नहीं दिया जाता। फाइनेंस कमिशन की रिपोर्ट आने के बाद हम विशेष दर्जा की बजाय इसे विशेफ पैकेज कह रहे हैं क्योंकि इसमें वहीं फायदा मिलता है जो विशेष दर्जा वाले राज्य को मिलता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के फंड पर कोई भेदभाव नहीं करती है। मेरी आंध्र प्रदेश के साथ सहानुभूति है क्योंकि यहां की मौजूदा स्थिति विभाजन के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बजट में मिले कम फंड पर नाखुश हैं। 
 

NDA से बाहर हो सकती है TDP

finance minister Arun Jaitley on Special Category Status to Andhra Pradesh

दूसरी तरफ खबर है कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) बगावत पर उतारू हो गई है।

सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि टीडीपी ने बीजेपी को इस मामले पर फैसले के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है और संसद के अंदर इस संबंध में बड़ा ऐलान करने को कहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी केंद्र सरकार से भी हट सकती है। सरकार में शामिल उसके 2 मंत्री भी इस्तीफा सौंप सकते हैं। 

मोदी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को टीडीपी के विधायकों और एमएलसी ने बैठक की थी। इस बैठक में पार्टी नेताओं ने मांग न मानने पर एनडीए गठबंधन से अलग होने की बात कही। इस बैठक में 125 विधायक और 34 एमएलसी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed