{"_id":"5be73a1abdec22697879c747","slug":"final-round-of-selection-of-candidates-in-bjp-and-congress-on-rajasthan-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन का अंतिम दौर शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन का अंतिम दौर शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन का अंतिम दौर दिल्ली में चल रहा है। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता दिल्ली में चयन समिति के साथ बैठक कर रहे हैं। नामांकन सोमवार से भरने शुरू हो जाएंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियों के तय उम्मीदवारों के नामों को लेकर पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। इस बीच प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ये बयान देकर उथल-पुथल मचा दी कि वे चूरू से ही चुनाव लड़ेंगे।
जानकारी के अनुसार दोनों मुख्य पार्टियों ने प्रदेश स्तर पर नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है और मंथन कर प्रति सीट एक नाम तय करने की कवायद दिल्ली में जोर-शोर के साथ चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा में प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को दिल्ली स्थित अपने निवास पर वसुंधरा राजे, मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीष, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राजेंद्र राठौड़ व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के साथ अंतिम चर्चा की। अब जावड़ेकर तय नामों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने रखेंगे। शाह के संशोधन के बाद सूची केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखी जाएगी।
इधर, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सचिन पायलट, अशोक गहलोत व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के साथ उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम चर्चा कर ली है। अब ये नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को इन नामों पर अंतिम मोहर लगा सकते हैं।