फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   film 'the theory of everything' shows every aspect of stephen hawkin's life

स्टीफन हॉकिंग की जिंदगी के हर पहलू को दर्शाती फिल्म 'द थियोरी ऑफ एवरीथिंग'

Wed, 14 Mar 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
film 'the theory of everything' shows every aspect of stephen hawkin's life

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 14 मार्च 2018 को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। यूनाइटेड किंगडम में 8 जनवररी 1942 को जन्मे हॉकिन्स को नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। स्टीफन ने ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को समझने में अहम योगदान निभाया था। उन्हें तकरीबन 12 डिग्रियां प्राप्त थीं और उन्हें अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक का दर्जा भी प्राप्त था। 

विज्ञापन


यूं तो स्टीफन की जिंदगी, उनकी थ्योरी और किताबों पर बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं। पर उनकी लिखी किताब 'द थियोरी ऑफ एवरीथिंग' पर भी एक फिल्म बनी। किताब के लेखक खुद स्टीफन थे। फिल्म का नाम भी 'द थियोरी ऑफ एवरीथिंग' था। हॉलिवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक जेम्स मार्श ने इस किताब पर फिल्म बनाई। फिल्म में स्टीफन की जिंदगी के हर एक पहलू को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया। यह फिल्म टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टीवल में 7 सितंबर 2014 को रिलीज हुई। जबकि यूनाइटेड किंगडम में फिल्म को 1 जनवरी 2015 को रिलीज किया गया। डायरेक्टर जेम्स मार्श के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 87 वें अकेडमी अवॉर्ड में 5 नोमिनेशन मिले थे। 
विज्ञापन


स्टीफन का कहना था कि विकलांगता जैसी कोई चीज नहीं होती है। 1963 में महज 21 साल की उम्र में स्टीफन Amyotrophic lateral sclerosis (ALS) नाम की बिमारी से पीड़ित हो गए थे। जिसके कारण उनके अधिकतर अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। वह बोल भी नहीं पाते थे। उस समय स्टीफन को जब इस बिमारी का पता चला तो वह बहुत दुखी हो गए थे। फिल्म में एडी रेडमेन ने स्टीफन की जिंदगी में आए उस भयंकर तूफान के हर पल को बारीकी से दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने निभाई स्टीफन की भूमिका

film 'the theory of everything' shows every aspect of stephen hawkin's life

फिल्म में स्टीफन की भूमिका ब्रिटिश अभिनेता एडी रेडमायने ने निभाई। इस रोल को पू्र्णता के साथ निभाने के लिए एडी शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के बीच भी रहे। साथ ही उन्होंने कुछ समय स्टीफन के साथ बिताया। इस फिल्म में बेहतर प्रदर्शन के लिए एडी बहुत से अवॉर्ड शो और फिल्म फेस्विल में नोमिनेट हुए। फिल्म को बेस्ट ब्रिटेश फिल्म का अवॉर्ड मिला साथ ही एडी को बेस्ट एक्टिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। हॉकिंग के बारे में एडी ने कहा था कि वे अपनी अधिकतर मांसपेशियों को तो हिला भी नहीं सकते हैं पर फिर भी वह मुस्कुराते हैं। उनकी आंखों में अनोखी चमक है। आपको बता दें कि इस फिल्म की तरह एडी की फिल्म "फेंटेस्टिर बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम' भी इस  बहुत हिट रही थी।

ये बनीं स्टीफन की पत्नी

film 'the theory of everything' shows every aspect of stephen hawkin's life

हॉकिंग स्टीफन की जिंदगी में हमेशा उनकी ताकत बनी उनकी पत्नी जेन वाइडली का रोल फेलिसिटी जोन्स ने निभाया। फिल्म में स्टीफन के जन्म, पढ़ाई और कालेज की जिंदगी को भी दिखाया गया था। लेकिन यह फिल्म स्टीफन की 'लव लाइफ' पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया कि स्टीफन को कालेज में जेन वाइडली से कैसे प्यार होता है। जब 21 साल की उम्र में स्टीफन इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हुए तब भी कैसे उनकी पत्नी उनके साथ खड़ी रहीं। फेलिसिटी जोन्स ने जेन का किरदार बखूबी अदा किया।

यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर आप हॉकिंग स्टीफन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूरी देखिए। स्टीफन की जिंदगी पर बनी इस फिल्म और अपनी किताबों और सिद्धातों के जरिए वह लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed