फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fiji Deputy Prime Minister Biman Prasad arrives in Delhi

Fiji: भारत पहुंचे फिजी के उप-प्रधानमंत्री, भगवान राम के दर्शनों के लिए जाएंगे अयोध्या

Mon, 05 Feb 2024 12:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 05 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fiji Deputy Prime Minister Biman Prasad arrives in Delhi
फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद पहुंचे दिल्ली। - फोटो : @DDIndialive

फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रसाद एक सप्ताह के दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। इस दौरे के दौरान वे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर करने भी पहुंचेंगे।  अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद पहले विदेशी नेता होंगे, जो अयोध्या का दौरा करेंगे।विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि वे 11 फरवरी को फिजी के लिए रवाना होंगे।   

विज्ञापन

 

राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर प्रसाद का विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव इंडो पैसिफिक परमिता त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। वहीं, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमानप्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बिमान प्रसाद की भारत यात्रा 4 से 10 फरवरी तक चलेगी। वे 11 फरवरी को यहां से प्रस्थान करेंगे। सोमवार को वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। साथ ही विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री (एमओएस) राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके अगले दिन प्रसाद राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और 7 फरवरी को एक अन्य कार्यक्रम के लिए गोवा जाएंगे।वहीं 8 फरवरी को वह अयोध्या जाएंगे। 9 फरवरी को प्रसाद अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे, उसके बाद गांधीनगर का दौरा करेंगे।

प्रसाद ने इससे पहले फरवरी 2023 में भारत का दौरा किया था। वह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed