फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fighting against Citizenship bill Mizoram calls for Republic Day boycott

सिटजनबिल के विरोध में गणतंत्र दिवस के बहिष्कार का एलान

Tue, 22 Jan 2019 02:08 PM IST
अजय सिंह भाषा, आइजोल
भाषा, आइजोल Published by: अजय सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
fighting against Citizenship bill  Mizoram calls for Republic Day boycott
फाइल फोटो

 मिजोरम की एनजीओ समन्वय समिति के अध्यक्ष वनलालरुआता ने नागरिकता विधेयक के विरोध में राज्य में गणतंत्र दिवस समारोहों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


एनजीओ समन्वय समिति की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि व्यापक विरोध के बावजूद नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 लोकसभा में पारित हो गया।

उसने कहा, ‘‘विधेयक के कड़े विरोध की आवश्यकता है।’’ 

उसने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी, छात्र और आम लोग गणतंत्र दिवस पर आयोजित सभी कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।

नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 को आठ जनवरी को लोकसभा में पारित किया गया था। विधेयक अभी राज्यसभा में लंबित है।

एनजीओ समन्वय समिति ने मिजो जिरलाई पाल (एमजेडपी) द्वारा विधेयक के विरोध में कल राज्यभर में आयोजित प्रदर्शन रैली को भी अपना समर्थन दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed