{"_id":"5f6baa30bd286f0cb9653214","slug":"ficci-reprot-private-investment-down-85-percent-in-real-estate-till-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त तक रियल एस्टेट में 85 फीसदी कम रहा निजी निवेश : फिक्की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्त तक रियल एस्टेट में 85 फीसदी कम रहा निजी निवेश : फिक्की
Thu, 24 Sep 2020 01:34 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
निवेश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी की वजह से भारतीय रियल एस्टेट में इस साल जनवरी से अगस्त तक निजी इक्विटी निवेश में 85 फीसदी गिरावट रही। इस दौरान कुल निजी इक्विटी निवेश 6,500 रुपये रहा।
विज्ञापन
फिक्की और कोलियर इंटरनेशनल की रिपोर्ट
उद्योग संगठन फिक्की और कोलियर इंटरनेशनल ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के कारण रियल एस्टेट की मांग में कमी आई है और निवेशक भी सतर्कता बरत रहे हैं। पिछले साल की समान अवधि में क्षेत्र को 42.5 हजार करोड़ रुपये का निजी इक्विटी निवेश मिला था। 2020 में अभी तक सबसे ज्यादा 46 फीसदी निवेश डाटा सेंटर ने आकर्षित किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा ऑफिस सेग्मेंट में 24 फीसदी (1500 करोड़), उद्योग-भंडारण क्षेत्र को 12 फीसदी, होटल को 9 फीसदी और हाउसिंग क्षेत्र को 8 फीसदी निवेश मिला है। कोलियर्स इंटरनेशनल के अनुसार, बाजार में अनिश्चतता बढ़ने से घरेलू और विदेशी दोनों ही निवेशक बेहद सावधानी बरत रहे हैं। अमूमन सबसे ज्यादा निवेश आकर्षित करने वाले हाउसिंग क्षेत्र को इस दौरान सबसे कम फंड मिला है। निवेशकों का ज्यादा जोर डाटा सेंटर पर है, जो नए तरह के बाजार को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन