फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Festive Season Government keeping and eye on adulteration of Namkeen Sweets Milk Products Mobile van deployed

Festivals: त्योहारों में इसलिए नमकीन-मिठाई और दूध पर होगी सरकार की नजर, मिलावट के मैसेज पर पहुंचेगी ये वैन

Thu, 12 Sep 2024 04:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 12 Sep 2024 04:49 PM IST
सार

केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने राज्यों के खाद्य संरक्षा विभागों और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के सभी क्षेत्रीय निदेशकों को मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Festive Season Government keeping and eye on adulteration of Namkeen Sweets Milk Products Mobile van deployed
मिलावटखोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। अगले दो माह में दशहरा और दिवाली के पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाएंगे। ऐसे में त्योहारों के लिए खासतौर पर तैयार होने वाली मिठाई, नमकीन और दुग्ध उत्पादों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने लिए कदम उठाने जा रही है। सरकार त्योहारी सीजन के खासकर दिवाली पर मिठाइयों, नमकीन, दूध और दूध से बने उत्पादों जैसे घी, खोया, पनीर आदि में मिलावट की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही रहै।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने राज्यों के खाद्य संरक्षा विभागों और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के सभी क्षेत्रीय निदेशकों को मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मिठाई, नमकीन और दुग्ध उत्पादों में मिलावट को रोकने के लिए राज्यों के खाद्य संरक्षा विभागों को एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा है कि, त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई, नमकीन, दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे घी, खोया, पनीर आदि की मांग बढ़ जाती है। इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ता की बढ़ती मांगों को पूरा करने और अधिक कमाई के लिए दुकानदार ऐसे उत्पादों में मिलावट करना शुरू कर देते है। इसलिए इस मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा त्योहारी सीजन में विशेष निगरानी अभियान चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार के इस अभियान के तहत त्योहारी मौसम के दौरान मिठाई, नमकीन, दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे घी, खोया, पनीर आदि के निर्माण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस सीजन के दौरान ऐसी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए लगातार सतर्कता/निगरानी अभियान भी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा सभी राज्यों के प्रमुख बाजारों में या सूचना के आधार पर चिन्हित स्थानों पर मिलावट की जांच करने के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल वैन तैनात की जाएगी।। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसे उत्पाद खाने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। वहीं संबंधित खाद्य उत्पाद मानकों के अनुसार बने भी है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed